Pea Protein : मटर से बना प्रोटीन बहुत चर्चा में है जानिए कैसे बनता है,क्या हैं फायदे

पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए विटामिन के साथ प्रोटीन भी जरूरी है। प्रोटीन एक मैक्रोन्यूट्रिएंट है। जिससे मानसिक स्वास्थ्य, त्वचा और बालों को हेल्दी रखने के लिए जरूरी है। हालांकि प्रोटीन की पूर्ति करने के लिए कई सारी खाद्य पदार्थ है लेकिन इन दिनों पी-प्रोटीन (Pea- protein) यानी मटर प्रोटीन काफी चर्चा में है। हालांकि इसे लेकर मन में कई सवाल भी हैं, जैसे पी प्रोटीन क्‍या है?, इसे खाने से क्‍या फायदे होंगे? तो आइए जानते हैं पी प्रोटीन के बारे में - 

विशेषज्ञों के अनुसार पी प्रोटीन पाउडर पीले मटर से निकालकर बनाया जाता है। अन्य प्रोटीन की तरह इसका भी सेवन स्‍मूदी या शेक बनाने में किया जा सकता है। साथ ही आप इसे ड्रिंक्स  में भी शामिल कर सकते हैं। यह एक शाकाहारी प्रोटीन है और आसानी से पच जाता है। साथ ही शरीर में इसका अवशोषण भी आसानी से हो जाता है। पी प्रोटीन हाई क्‍वालिटी प्रोटीन है। इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड होते हैं जो आपकी बॉडी नहीं बना सकती है। आइए जानते हैं क

पी प्रोटीन (मटर प्रोटीन) बनाने की सामग्री -

- दो कप सूखे पीले मटर।
- एक जार में पानी रख लें। पानी की जरूरत अधिक रहती है।
- कागजी तैलिए।
- एक बड़ा कांच का बाउल।
- एक बेकिंग शीट।
- मिक्‍सर।

पी प्रोटीन बनाने की विधि -

- सबसे पहले सूखे पीले मटर को अच्‍छे से धो लें।
- इसके बाद उन्हें कांच के बड़े बाउल में रात भर के लिए भिगोकर रख दें।
- उन्‍हें अंकुरित होने के बाद ही निकालें।
- इसके बाद मटर को अच्छे से सुखा लें इन्हें माइक्रोवेव में करना सुखाना है। अगर माइक्रोवेव नहीं है तो आप  ओवन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें इस तरह से सुखाना है कि यह बाद में कुरकुरे हो जाएं।  
- इसके बाद इसे मिक्सर में पीस लें। आपका पी प्रोटीन तैयार है।

पी प्रोटीन के फायदे -

1. खून की कमी दूर करें - पी प्रोटीन पाउडर में आयरन होता है। महिलाएं इसका सेवन कर सकती है और करना भी चाहिए। इससे खून की कमी दूर होती है।

2. मसल्स को बनाएं मजबूत -  अगर आप भी जिम जाते हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट प्रोटीन पाउडर है। इससे मांसपेशियों का निर्माण होता है। पचाने में भी आसान होता है।

3.भूख नहीं लगती है - इसका सेवन करने से लंबे वक्‍त तक भूख नहीं लगती है। आपका पेट भरा हुआ रहता है। अतिरिक्त वजन और फैट भी नहीं बढ़ता है।

4.इम्‍युनिटी बूस्‍ट करें - मटर में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद रहते हैं। प्री प्रोटीन का सेवन करने वालों की इम्युनिटी अच्छी रहती है। यह सर्दी-जोखिम के संक्रमण से भी बचाता है।

5. पेट के लिए फायदेमंद - यह लैक्‍टोज और ग्‍लूटेन फ्री होता है। यह पचाने में भी आसान होता है। इसमें फाइबर की मात्रा अच्‍छी होती है। जब बॉडी में फाइबर की कमी होती है तो पेट खराब होने लगता है। फाइबर होने से पेट का पाचन अच्‍छा रहता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी