मशरूम में मौजूद हैं कई पोषक तत्व, जानिए इसके सेवन से होने वाले फायदे

इन दिनों मशरूम फास्ट फूड में काफी इस्तेमाल किया जा रहा है जैसे पिज्जा, बर्गर आदि तरह की डिश में, लेकिन शायद ही आपको ये पता होगा कि मशरूम का सेवन करना न केवल सेहत बल्कि आपके बालों की खूबसूरती के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए, जानते हैं नियमित मशरूम खाने से होने वाले फायदे -
 
1. मशरूम में विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम भरपूर मात्रा में होता है। यह मांसपेशियों की सक्रियता और याददाश्त बढ़ाने  में बेहद फायदेमंद होता है।
 
2. मशरूम में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट होते है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने और वजन घटाने में मदद करते हैं।
 
3. मशरूम में मौजूद तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं।
 
4. मशरूम खाने से सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियां जल्दी नहीं होती।
 
5. मशरूम में विटामिन डी भी होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक होता है।
 
6. यदि आप नियमित तौर पर मशरूम खाते हैं, तो मान लीजिए कि आपकी आवश्यकता का 20% विटामिन डी आपको इसके सेवन से मिल रहा है।
 
7. मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं, जिससे आपका वजन और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है।
 
8. मशरूम में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी अधिक नहीं होती, साथ ही इसके सेवन से काफी वक्त तक भूख भी नहीं लगती।
 
9. मशरूम का सेवन केवल सेहत ही नहीं बल्कि बालों और त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। यहां तक कि कुछ स्टडी में यह भी बताया गया है कि इसके नियमित सेवन से कैंसर होने की आशंका भी कम होती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी