Natural Source of Zinc:डाइट में शामिल करें जिंक, इन 6 बीमारियों से रहेंगे दूर

ये सभी जानते हैं कि प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन, कैल्शियम जरूरी पोषक तत्वों में शामिल है। लेकिन इसके साथ कुछ अन्य तत्व भी जरूरी होते हैं जिसकी शरीर को जरूरत होती है। हालांकि उन सभी चीजों को लेकर बहुत अधिक जागरूक नहीं होते हैं। उन्हीं में से है जिंक। जिंक की कमी होने पर शरीर में एक नहीं कई सारी बीमारियों के शिकार होने लगते हैं। अन्‍य विटामिन और पोषक तत्वों की तरह जिंक कितना जरूरी आइए जानते हैं। साथ ही जिंक की कमी होने पर किस तरह के लक्षण नजर आते हैं और क्‍या प्राकृतिक उपाय है -

जिंक की कमी के लक्षण -
 
- बाल झड़ना।
- वजन कम होना।
- मानसिक स्वास्थ्य पर असर होना।
- घाव भरने में देरी होना।
- दस्त लगना।
- गंध और स्वाद का पता नहीं चलना। (कोरोना काल में डॉक्टर की सलाह के बाद दी गई)

जिंक के प्राकृतिक स्‍त्रोत

1. मशरूम - जिंक की कमी होने पर मशरूम का सेवन करें। जिससे जिंक की कमी के लक्षण से हो रही बीमारियों को कवर किया जा सकता है। इसके साथ ही मशरूम में पोटेशियम,फास्फोरस, प्रोटीन, कैल्शियम होता है।

2. तिल - ठंड के मौसम में तिल का सेवन करने की सलाह दी जाती है। जिससे बॉडी में गर्मी रहती है और इम्‍यूनिटी भी मजबूत होती है। दरअसल, मौसम के अनुसार सीजनल चीजों का सेवन करने से इम्युनिटी भी मजबूत होती है। वहीं तिल में मौजूद जरूर तत्व से हड्डियां मजबूत होती है। जिंक के अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम,कार्बोहाइड्रेट, फोलिक एसिड होता है।

3. मूंगफली - मूंगफली को बादाम का पर्याय कहा जाता है। अक्सर कई लोग ठंड में बादाम का सेवन नहीं कर पाते हैं। ऐसे में मूंगफली का सेवन कर बादाम की आपूर्ति की जा सकती है। मूंगफली में आयरन, पोटेशियम,फोलिक एसिड, विटामिन-ई और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है।          

4. दही - दही में जिंक की पर्याप्त मात्रा होती है। इसके सेवन से पाचन प्रक्रिया बेहतर रहती है। साथ ही इम्‍यूनिटी भी मजबूत होती है। हालांकि ठंड में दही का सेवन सिर्फ दिन के समय ही करना चाहिए। ठंड में वजन कम करने का यह अच्‍छा उपाय है। इसमें विटामिन बी-12,पोटैशियम, कैल्शियम मौजूद होता है। साथ ही उन्हें ठंड में भी हड्डियों की समस्या होती है, वे डॉक्टर की सलाह से दही का सेवन कर सकते हैं।  

5. लहसुन - अन्‍य ठंड के मौसम में भी घी में सेक कर लहसुन की कली का सेवन करने की सलाह दी जाती है। साथ ही अन्य मौसम में भी लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है। लहसुन में जिंक की मात्रा भरपूर होती है। जिससे उपरोक्त दिए गए लक्षणों में कमी दर्ज की जाती है। इसमें जिंक के साथ ही विटामिन ए, बी, सी आयोडीन और आयरन होता है।

6. काजू - काजू किसे अच्‍छी नहीं लगती है। स्वाद के साथ ही यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। जिंक की कमी होने पर काजू खाने की सलाह दी जाती है।साथ ही इसमें जिंक के  अलावा विटामिन k,A, फोलेट पाया जाता है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी