सावधान, रात को सोते समय कभी न करें ये 4 गलतियां

रात को 7-8 घंटे की नींद लेना तो सभी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इससे शरीर को पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आप सही पोजीशन में सोएंगे। यदि सोने का तरीका गलत हुआ तो आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए, जानते हैं 4 ऐसी गलतियों के बारे में जो सोते समय आपको कभी नहीं करनी चाहिए - 
 
1. अगर आप रात को तकिया लगाकर सीधे सोते हैं तो आपकी रीड की हड्डी इससे प्रभावित होती है। इसलिए आपको तकिए पर दाएं या बाएं तरफ करवट लेकर सोना चाहिए।
 
2. खाना खाने के बाद रात को हमेशा बांई ओर ही लेटना चाहिए। इससे खाना धीरे-धीरे पचता है और शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। यदि आप दाईं तरफ मुंह करके सोते हैं तो आपका खाना जल्दी पच जाता है जो कि नुकसानदायक होता है।
 
3. आपको कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
 
4. यदि आप रात को घुटनों को मोड़कर सोते हैं, तो आपको जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। बेहरर होगा कि रात को अपने पैरों के बीच में तकिया लगा कर सो सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी