घनी आईलैशेज से लेकर स्ट्रेच मार्क्स खत्म करने तक, कैस्टर ऑयल का ऐसे करें इस्तेमाल

कैस्टर ऑइल जिसे अरंडी का तेल भी कहते हैं, बेहद लाभकारी तेल माना जाता है। इसे शरीर के बाह्य के साथ-साथ सेवन करने तक में उपयोग किया जाता है। आइए जानते हैं इसके लाभ -
 
1 इस तेल को नारियल के तेल के साथ मिलाकर काले धब्बों पर लगाने से वह धीरे-धीरे जाते हैं।
 
2 अरंडी का तेल बालों में लगाने से यह घने और लम्बे तो होते ही हैं साथ ही रुसी की समस्या भी दूर होती है।
 
3 इस तेल को पलकों पर लगाने से वह घनी और सुन्दर होती है।
 
4 इस तेल को आधा चम्मच मात्रा में एक कप दूध में मिलकर पीने से कब्ज की समस्या ठीक होती है।
 
5 अरंडी के तेल को आंखों के आसपास लगाकर मालिश करने से आंखों की सूजन दूर होती है।
 
6 इस तेल से मालिश करने से त्वचा लटकती नहीं है और झुर्रियां कम होती है।
 
7 एलोवेरा के रस में यह तेल मिलाकर लगाने से मस्सों की जलन की समस्या में राहत मिलती है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी