पेट में कीड़े ? अपनाएं 5 बेहतरीन उपाय

खाद्य पदार्थों में अशुद्धता के कारण पेट में कृमि होना एक आम समस्या हो गई है। लेकिन सही समय पर उनका उपचार न किया जाए तो पेट के यह कीड़े आपकी आंतों को खराब कर कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। जानिए पेट के कीड़ों के लिए 5 उपाय - 


 
1 सूखे हुए अंजीर एक जार में भरपर उसमें जैतून का तेल डालें और जार को बंद करके 40 दिनों के लिए किसी छांव में ठंडे स्थान पर रख दें। 40 दिनों के बद प्रतिदिन सुबह खालीपेट इसका सेवन करें। कुछ ही दिनों में कृमि की समस्या समाप्त हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : पेट पर सूजन से हो सकते हैं 5 कैंसर

2 लहसुन भी पेट के कीड़ों का इलाज माना जाता है। लहसुन की कच्ची कलियों को पीसका गुड़ के साथ खाने पर पेट के कीड़े समाप्त होंगे। इसके अलावा दूध में थोड़ा सा लहसुन का रस मिलाकर पीने से कीड़े बाहर निकल आएंगे।

3 कुछ दिनों तक लगातार पपीते के बीज का सेवन करना पेट के कीड़ों को मारने का बढ़ि‍या इलाज है। लेकिन गर्भवती महिलाओं को इससे परहेज करना चाहिए।
 

यह भी पढ़ें : बच्चों को होते हैं लहसुन से यह 5 फायदे

4 नीम की पत्त‍ियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इस रस को बराबर मात्रा में शहद के साथ मिलाकर खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं।
 
5 छाछ के साथ अजवाइन का चूर्ण मिलाकर पीने से भी पेट के कीड़े बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके अलावा अजवाइन का चूर्ण और काला नमक गर्म पानी से साथ पीने  से भी लाभ होता है।

 
यह भी पढ़ें : जरूर जानें, अपेंडि‍साइटिस के इन 5 लक्षणों को

वेबदुनिया पर पढ़ें