सावधान रहें, यह 5 लक्षण आ रहे हैं नजर तो हो सकता है डायबिटीज

डायबिटीज एक लाइफस्टाइल बीमारी के तौर पर उभरी है। कहने का मतलब है कि अगर आप कुछ बदलाव कर लें तो ये बीमारी आपको कभी नहीं घेर पाएगी। आप उन लक्षणों को जानिए जो इशारा कर रहे हैं कि आपको आगे चलकर डायबिटीज हो सकती है। 
 
डायबिटीज की तरफ इशारा करने वाले लक्षण
 
1. शरीर के कुछ हिस्सों का काला हो जाना 
 
गर्दन के पीछे, बगल में और जांघों पर काले निशान हो जाते हैं। जब शरीर में इंसूलिन के प्रति प्रतिरोधकता बढ़ती है तो इस तरह के निशान आ जाते हैं। 

ALSO READ: पुरुषों में डायबिटीज है खतरनाक, शुक्राणु हो जाते है कमजोर
 
2. बिना बात के थकावट लगना 
 
आपको अपने थकने पर आश्चर्य होगा। बिना किसी सही कारण के थकावट लगने लगेगी क्योंकि खून में शुगर होने के बावजूद सेल्स को शुगर नहीं मिल रही। 
 
3. बार बार पेशाब लगना 
 
यह लक्षण है कि शरीर अतिरिक्त शुगर को निकाल रहा है। दिन में करीब 10 से 12 बार तक पेशाब आना शुगर के संकेत हो सकते हैं। 
 
 
4. बहुत ज़्यादा प्यास लगना 
 
प्यास किसी अन्य कारण से भी लग सकती है लेकिन प्यास की एक वजह शुगर भी हो सकती है। 
 
5.  नज़र कमज़ोर होना .
 
शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ने से आंखों की नाज़ुक रक्तकोशिकाओं को नुकसान होता है। इससे दिखने में समस्या उत्पन्न हो सकती है।  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी