दांतों की सड़न दूर करेंगे यह 3 घरेलू उपाय

अगर आप दांतों में सड़न से परेशान हैं और इसके लिए दंत चिकित्सक के पास जाना चाहते हैं, तो रूक जाइए! क्योंकि हम आपको बता रहे हैं इससे बचने के घरेलू और प्राकृतिक तरीके जो दांतों की सड़न को ठीक कर आपको दे सकते हैं सफेद, चमकती खूबसूरत मुस्कान। 
 
दांतों की सड़न ठीक करने का पहला सरल उपाय आजमाने के लिए आपको इन 4 चीजों की जरूरत होगी। जानि‍ए कौन सी हैं यह 4 चीजें - 
 
1 नारियल तेल - एक चौथाई बड़ा चम्मच 
2 हल्दी पाउडर - एक चौथाई बड़ा चम्मच 
3 लौंग का तेल - 2 से 3 बूंद 
4 समुद्री नमक - एक चुटकी 
विधि‍ : इन चारों चीजों को किसी कटोरी में अच्छी तरह से मि‍क्स कर लें और इस पेस्ट को टूथब्रश की सहायता से अपने दांतों पर लगाएं। इसके बाद ब्रश कर लें।
 
अगले पेज पर पढ़ें दूसरी दवा...

2 दांतों की सड़न हेतु अन्य पैक बनाने के लिए आप नींबू का रस, बेकिंग सोडा, पुदीना, पेपरमिंट का तेल भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको - 
 
1 नींबू का रस - कुछ बूंदे 
2 बेकिंग सोडा - आधा चम्मच 
3 पुदीना पाउडर - एक चौथाई चम्मच 
4 पेपरमिंट ऑइल - 1 बूंद की मात्रा में लेना होगा।
 
अब इन चारों चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर ब्रश की सहायता से अपने दांतों पर लगाएं और कुछ समय बाद धो लें। इस पैक को दांतों पर लगाने से बहुत जल्दी आप दांतों की सड़न से निजात पा सकेंगे।

लेकिन इन तरीको को आजमाने से बेहतर होगा कि दांतों की सड़न को रोका जा सके। सड़न को रोकने के लिए दांतों की सही देखभाल करें। जानिए दांतों को सड़न से बचाने के लिए कैसे करें देखभाल - 
 
1 शक्कर या मीठे का अधि‍क सेवन न करें।
2 रात को सोने से पहले फ्लॉस जरूर करें।
3 विटामिन डी, विटामिन के2, दूध, छाछ, क्रीम और घी का सेवन।
4 सप्ताह में कम से कम 3 बार सुबह ऑइल पुलिंग जरूर करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें