रसीले फलों का खजाना है गर्मी का मौसम, क्योंकि सिर्फ गर्मी में आते हैं ये 7 बेशकीमती फल

गर्मी का मौसम जितनी तपन देता है, उतनी ही ठंडक भी। क्योंकि इस मौसम में शरीर में पानी की जितनी कमी होती है, उतने ही रसीले और मजेदार फलों की बहार भी आती है, जो मजेदार स्वाद के साथ आपको ठंडक भी देते हैं। 
 
वैसे तो आजकल सालभर भी इन फलों की आवक होती है, लेकिन खास तौर से इन्हें गर्मी का फल माना जाता है। गर्मी का मौसम चाहे कितना भी तपाने और परेशान करने वाला हो, लेकिन मौसमी फलों की मौजूदगी इसका एहसास नहीं होने देती। चलिए जानते हैं उन 7 रसीले मजेदार फलों के बारे में, जो केवल गर्मी के मौसम में ही आते हैं - 
 
1 फलों का राजा आम - आम फलों का राजा कहलाता है। विश्व के अनेक देशों में आम की अलग-अलग जाति होती है। फिर भी हिंदुस्तान का प्रसिद्ध फल आम ही है। स्वाद, स्वास्थ्य एवं बल संवर्धन की दृष्टि से आम सभी फलों में आगे है। आम भिन्न-भिन्न जाति के होते हैं। किन्तु सभी आमों के गुण प्रायः एक से ही होते हैं। आम को खाने से पहले 2-3 घंटे पानी में रखने से गर्मी निकल जाती है।
 
2 अद्वितीय फल खरबूजा - यह ग्रीष्म ऋतु का अद्वितीय फल है। यह हर कहीं सहजता से उपलब्ध रहता है एवं सस्ता होने के कारण सभी खरीद सकते हैं। खरबूजा तृप्ति कारक, शीतल, बलवर्धक तथा पित्त, वायु, कब्ज निवारक है। शारीरिक श्रम के बाद यह फल खाने से थकान दूर हो जाती है तथा तृप्ति मिलती है।
 
3 पानी का खजाना तरबूज - इसका गूदा जितना लाल होगा, वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट तथा रसभरा होगा। इसमें 75 प्रति‍शत पानी रहता है। वास्तव में यह ग्रीष्म ऋतु का सबसे मजेदार फल है। यह ग्रीष्म ऋतु में आनंद, मुख तृप्ति तथा स्वास्थ्य प्रदाता फल माना जाता है। तरबूज का हर हिस्सा काम का होता है, इसके छिलके की सब्जी भी बढ़िया बनती है।
 
4 अनुपम ककड़ी - यह ग्रीष्म ऋतु का अनुपम उपहार फल तथा सब्जी दोनों है। ककड़ी अपने शीतल प्रभाव से मन, मस्तिष्क तथा वायु कोशिकाओं को तृप्ति एवं स्वास्थ्य प्रदान करती है। यह गर्मी तथा लू से बचाती है और त्वचा को खूबसूरत बनाती है। खीरा और ककड़ी के गुणधर्म एक से होते है।
 
5 रसीली लीची - इस मौसम में आने वाली लीची न केवल गर्मी में तापमान नियंत्रित रखने में मदद करती है, बल्कि पोषण भी देती है। यह आंखों और त्वचा के लिए बेहतरीन है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व तनाव और झुर्रियों से भी बचाते हैं।
 
6 अंगूर - गर्मी के मौसम में खास तौर से मिलने वाले काले और हर अंगूर, शीतल और पौष्टि‍क होते हैं। इसमें भ्रपूर मात्रा  में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपको तनाव और बढ़ती उम्र से बचाते हैं। प्यास बुझाने में ये मददगार होते हैं। 
 
7 संतरा - रसीला संतरा गर्मी में मन को खूब भाता है।  विटामिन सी से भरपूर होने के कारण यह प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है और वजन कम करने में भी मददगार है।  रेशों से भरपूर संतरा आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद करता है।

8 स्ट्रॉबेरी - विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर स्ट्रॉबेरी न केवल मजेदार स्वाद देती है बल्कि आपको फ्री रेडिकल से बचाकर आपकी सेहत और ब्यूटी दोनों को निखारती है। 
 
9 शहतूत - इसमें पाए जाने वाले रेजवर्टेरोल के बारे में माना जाता है कि यह शरीर में फैले प्रदूषण को साफ करके संक्रमित चीजों को बाहर निकालता है। यह आपके तनाव को दूर करता है साथ ही शरीर में रक्त के थक्के बनने से रोकता है जिससे रक्तसंचार निर्बाध रूप से सभी अंगों तक होता है। रक्त में मौजूद शर्करा पर भी यह नियंत्रण करता है।
 
10 चकोतरा - गर्मियों में यह सूर्य के प्रकाश के हानिकारक प्रभाव को कम करता है। खट्टे प्रभावित करने वाले उपयोगी गुण, चकोतरा फल दिल और रक्त वाहिकाओं पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है जो पोटेशियम, मैग्नीशियम और लोहा, शामिल हैं। यह पाचक एंजाइम का उत्पादन करने में मदद करता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी