5 दिन की नवजात बेटी को आए पीरियड्स! दौड़ते हुए अस्पताल पहुंची मां

बुधवार, 29 दिसंबर 2021 (12:57 IST)
सांकेतिक फोटो

हालांकि सोच बदल रही है लेकिन यह आज भी सत्य है कि लड़कियों को लड़कों से अधिक परिश्रम करना पड़ता है। दुनिया में एक ऐसा मामला सामने आया जिससे जानने के बाद हर कोई चकित रह गया। लड़कियों की बॉडी में फिजिकली कई सारे बदलाव होते हैं जिसमें पीरियड्स भी शामिल है। लड़कियां जब युवावस्था में पहुंचती है तब पीरियड्स आते हैं। लेकिन चीन में नवजात बच्‍ची के साथ जो हुआ वह ऐसा किसी के साथ नहीं हो। जी हां, मात्र 5 दिन की नवजात को पीरियड्स आने के बाद मां उसे तुरंत लेकर अस्पताल भागी।

चीन के जेहिजिआंग प्रांत में 5 दिन की नवजात को मां ने सुला दिया था लेकिन जब वह वापस अपनी बेटी के पास पहुंची तो उसने देखा की पूरा चादर खून से भीगा हुआ था। बेटी को इस दशा में देखकर मां चिल्लाई और तुरंत अस्पताल लेकर पहुंची। जहां डॉक्‍टर ने बेटी को एडमिट कर लिया।  

डॉक्टर ने इस बात को नॉर्मल बताया। जी हां, 5 दिन की बच्ची को भी पीरियड्स हो सकते हैं। जिसे निओनेटल मेन्स्ट्रुएशन कहते हैं। इसे मिनी पीरियड्स भी कहते हैं। इसमें नवजात बच्ची को पीरियड्स आने लग जाते हैं। डॉ वांग ने समझाया सूचित किया कि ऐसा तब होता है प्रसव से पहले मां की बॉडी में एस्‍ट्रोजन बनने लगते हैं तो नवजात के साथ यह समस्या शुरू हो जाती है। जब एस्‍ट्रोजन निकल जाता है तो बच्ची के पीरियड बंद हो जाते हैं।

डॉक्टर ने आगे भी बताया कि ऐसा एक बार ही होता है। यह मिनी पीरियड्स यानी एक हफ्ते के बाद बच्‍ची ठीक हो जाती है और दोबारा ऐसा नहीं होता है। इसके बाद नवजात के पैरेंट्स ने राहत की सांस ली। हालांकि डॉक्टरों के लिए अनुसार यह नॉर्मल बात है। लेकिन जिन मात-पिता को यह बात पता नहीं होती है वे इसे देखकर जरूर घबरा जाते हैं। बच्‍ची के जन्‍म के बाद अगर डायपर या कपड़ों पर खून के धब्बे लगते हैं तो वे घबरा जाते हैं। जो नॉर्मल है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी