जिम में मेहनत से नहीं DNA से बनते हैं सिक्‍स पैक एब्‍स, रिसर्च में खुलासा

सोमवार, 18 अक्टूबर 2021 (16:44 IST)
दो लोग एक साथ जिम जाते हैं, एक ही तरह की एक्‍सरसाइज करते हैं, एक ही तरह की डाइट लेते हैं, लेकिन एक के सिक्‍स पैक एब्‍स बन जाते हैं, दूसरे के साथ ऐसा नहीं हो पाता, उसकी ग्रोथ नहीं हो पाती। आखि‍र ऐसा क्‍यों।
आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा जो कम मेहनत करते हैं और चुस्‍त दुरस्‍त नजर आते हैं,कुछ बेहद मेहनत करते हैं फि‍र भी उनकी फि‍टनेस नहीं सुधरती है।

दरअसल, इसका सीधा संबंध आपके डीएनए से है। वैज्ञानिकों द्वारा की गई ए‍क ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि इसका एक कारण इंसान के जीन्स हैं। कमजोर डीएनए वाले लोगों में एक्सरसाइज के बावजूद इसका देर से असर होता है। वहीं, स्ट्रॉन्ग डीएनए वाले लोगों में असर जल्दी दिखता है।

इंसान के जीन्स का उसकी एक्साइज पर क्या असर करता है, इसके लिए विशेषज्ञों ने करीब 24 तरह की अलग अलग रिसर्च की स्‍टडी की। इसके लिए कैम्ब्रिज की एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने यह रिसर्च की।

रिपोर्ट में सामने आया कि इंसान में 13 ऐसे जीन्स होते हैं जिनका संबंध आपके वर्कआउट से होता है। शरीर पर व्‍यायाम का असर और परिणाम दिखने के लिए जीन्‍स का मजबूत होना जरूरी है।

शोधकर्ताओं का कहना है कि एक्सरसाइज के बाद दिखने वाले 72 फीसदी तक असर के लिए ये जीन जिम्मेदार होते हैं। हालांकि, इंसान के खानपान और पोषक तत्वों की भी अपनी भूमिका होती है।

15 से 55 साल की उम्र वाले 3,012 वयस्कों पर की गई रिसर्च बताती है कि इंसान के जीन का कार्डियो फिटनेस, मसल स्ट्रेंथ और एनएरोबिक एक्सरसाइज असर दिखता है।

दरअसल हर इंसान के जीन का पैटर्न अलग-अलग होता है। इसलिए एक ही एक्सरसाइज करने पर अलग-अलग लोगों में असर भी अलग-अलग दिखता है। मतलब अगर कोई चाहता है कि व्‍यायाम के उसे बेहतर परिणाम मिले तो पहले वो अपने जीन्‍स के बारे में पता लगाए और उसी के मुताबि‍क एक्‍सरसाइज करें तो परिणाम मनचाहे मिलेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी