क्या पीरियड्स के दौरान महिलाएं खा सकती हैं आम?

WD Feature Desk

सोमवार, 20 मई 2024 (12:57 IST)
mango in periods

 

Is it okay to eat green mango when you have period: पीरियड्स के दौरान अक्सर महिलाओं को पेट में दर्द ऐंठन, सिरदर्द, कमर दर्द जैसी समस्याएं आम होती रहती हैं। इसीलिए सलाह डी जाती है कि महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जिससे ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्लीडिंग नॉर्मल होती है।

गर्मियों के मौसम में लोग अपनी डाइट में कच्चा या पका आम शामिल करते हैं। पर क्या महिलाएं भी पीरियड्स के समय कच्चा आम खा सकती हैं?  इसी तथ्य की जानकारी आज हम आपको इस आलेख में दे रहे हैं।

 Eating Mango in Periods: अक्सर पीरिएड्स के दौरान महिलाओं के खान-पान को लेकर कई भ्रांतियां होती हैं। सच्चाई यह है कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं किसी भी तरह का फल या सब्जी खा सकती हैं। पीरियड्स में  कुछ फल खाने से ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है। पीरियड्स के समय महिलाएँ कच्चा या पका, दोनों तरह का आम खा सकती है।

ALSO READ: क्या है मेंस्ट्रुअल कप इस्तेमाल करने का सही तरीका?


कच्चे आम में विटामिन-सी होता है, जो ब्लड फ्लो को बेहतर कर इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। विटामिन-सी युक्त चीजें खाने से पीरियड्स रेगुलर भी होते हैं और इससे इंफ्लेमेशन कम होने में भी मदद मिलती है। लेकिन ज्यादा कच्चा आम खाने से गले में इंफेक्शन हो
&

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी