हिन्दी कविता : पाकिस्तान उदास है...

पाकिस्तान उदास है,
बात कुछ खास है।
 
कुलभूषण की सजा रुकी,
भारत बिंदास है।
 
न्याय आज हमें मिला,
जिंदगी उजास है।
 
जल्द घर को वह लौटेगा,
परिवार को आस है।
 
पाक तिलमिलाया हुआ,
कर रहा बकवास है।

वेबदुनिया पर पढ़ें