NPT के मुख्य उद्देश्य इस प्रकार हैं:
• अप्रसार: परमाणु हथियार-मुक्त देशों को इन हथियारों को हासिल करने से रोकना।
• निरस्त्रीकरण: परमाणु हथियार संपन्न राज्यों को निरस्त्रीकरण की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करना।
• शांतिपूर्ण उपयोग: सभी सदस्य देशों को अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) के सुरक्षा उपायों के तहत परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की अनुमति देना।
हालांकि भारत, पाकिस्तान, इज़राइल और उत्तर कोरिया ने इस संधि पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं। उत्तर कोरिया ने तो इस संधि पर हस्ताक्षर करने के बाद उसका उल्लंघन किया और बाद में इससे बाहर भी आ गया।
ALSO READ: यदि परमाणु युद्ध हुआ तब भी सुरक्षित होंगे ये 5 देश, जानिए नाम और कारण