संघर्ष के कारण सीमावर्ती 4 प्रांत प्रभावित हुए : जब उनसे पूछा गया कि उन्हें आने वाले समय में क्या उम्मीद है तो राजदूत ने कहा कि देखते हैं कि वहां सभी सदस्य इस अपील पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं। संयुक्त राष्ट्र में थाईलैंड के राजदूत पत्रकारों से बात किए बिना ही बैठक से चले गए। थाईलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि दोनों देशों के बीच जारी संघर्ष के कारण सीमावर्ती 4 प्रांत प्रभावित हुए हैं जिसके कारण यहां स्थित गांवों से 58,000 से अधिक लोगों को अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है। वहीं, कंबोडिया के अधिकारियों ने कहा कि सीमा के आसपास के क्षेत्रों से 23,000 से अधिक लोग पलायन कर गए हैं।
ALSO READ: थाईलैंड जाने की सोच रहे हैं तो पहले जानें वहां क्या चल रहा है