अनाज संग्रहण के लिए स्टोर रूम

ND
ND
पुराने जमाने में भवन में पूरे साल के लिए अनाज संग्रह किया जाता था अथवा जरूरत का सामान हिफाजत से रखा जाता था। उसके लिए अलग कक्ष होता था। किन्तु आज के समय में जगह की कमी के कारण रसोई घर में ही भण्डारण की व्यवस्था कर ली जाती है।

वास्तु के अनुसार रसोई घर में अनाज का भण्डारण ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्वी दीवार के सहारे होना चाहिए।

यदि आपके घर में स्थान की सुविधा है, तो घर के ईशान व आग्नेय कोण के मध्य पूर्व में स्टोर रूम का निर्माण करना वास्तु के अनुसार श्रेष्ठ माना गया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें