गोभी का मिक्स सूप

ND

सामग्री :
1/4 बंध गोभी, 1/2 फूल गोभी, 2 हरे प्याज, 2 आलू, 1 प्याला दूध, 8-10 काजू, नमक, काली मिर्च स्वादानुसार, 1/2 प्याला क्रीम, दो बूँद बादाम एसेंस।

विधि :
सब्जियों को उबालकर छान लें। नमक, कालीमिर्च व बादाम एसेंस मिलाएँ। दूध मिलाकर उबाल आने दें।

यदि सूप गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालें। क्रीम डालकर सर्व करें। ऊपर से धनिया पत्ती व भुने काजू कूट कर डालें।

वेबदुनिया पर पढ़ें