बेसन-कद्दू के कबाब

ND

सामग्री :
500 ग्राम कद्दू िलकर कद्दूकस किया हुआ, आधा चम्मच लाल मिर्च व गरम मसाला, 1 चम्मच स्पून दही, तेल, डेढ़ कटोरी बेसन, पाव कटोरी हरा धनिया, 4 हरी मिर्च व 5 लहसुन कली कटी, चुटकी भर हल्दी, नमक स्वादानुसार।

विधि :
किसे हुए कद्दू में थोड़ा-सा नमक मिलाकर कुछ देर ढँक कर रखें। अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके बेसन, दही और हरा धनिया छोड़कर बाकी सामग्री डालकर फ्राय करें और आँच से उतारकर ठंडा होने दें।

अब कद्दू में आधा बेसन, दही और हरा धनिया तथा तैयार मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला दें। हथेली पर थोड़ा-सा तेल लगाकर इस मिश्रण के रोल बनाकर भाप में पकाकर ठंडे कर लें। एक बर्तन में बचे बेसन का गाढ़ा घोल तैयार कर लें। तत्पश्चात रोल के मोटे स्लाइस काट कर बेसन लपेटकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तल लें। गरमा-गरम कबाब चटनी के साथ परोसें।

वेबदुनिया पर पढ़ें