नशे में टल्ली लड़कियों ने किया हंगामा, उड़ाया स्टॉपर

रविवार, 5 अगस्त 2018 (09:07 IST)
इंदौर। शराब के नशे में दो लड़कियों और दो लड़कों ने हंगामा किया। चेंकिंग कर रहे सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। शराब के नशे में कार चालक ने स्टॉपर उड़ा दिया। बाद में नशे की खुमारी उतरने के बाद माफी मांगने लगीं।
 
रात करीब 1.30 बजे पलासिया चौराहे पर पब से शराब पीकर निकली दो लड़कियों और दो लड़कों ने हंगामा किया। कार चालक वाहन चेकिंग कर रहे सिपाहियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की और स्टॉपर को ही उड़ा दिया। पुलिस ने पकड़ा तो लड़कियां विवाद करने लगीं। 
 
एसआई ने कार का पीछा कर कार को रुकवाया तो लड़कियों ने कारण पूछा। उनके खिलाफ कार्रवाई की बात पर लड़कियों ने कहा कि वे बालिग हैं और शराब पी सकती हैं। पुलिस थाने पर नशा उतरने के बाद लडूकियों हाथ जोड़ने लगीं। लड़कियों के परिजन को थाने बुलाया गया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी