इंदौर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई दोहरी उम्रकैद की सजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 17 मार्च 2025 (23:20 IST)
नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के दोषी को इंदौर जिला कोर्ट ने दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है। दोषी को अन्य धाराओं में 10 वर्ष का सश्रम कारावास भी हुआ है। मीडिया खबरों के मुताबिक आरोपी का नाम अदनान खान (21) निवासी इंदौर है। पीड़िता 11वीं कक्षा की छात्रा है। पीड़िता ने 2022 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि फोन के जरिए अदनान से परिचय हुआ। अदनान बार-बार उसे प्यार और शादी का झांसा देता था।

वारदात के 3 महीने बाद पेट दर्द होने पर पीड़िता ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया था। जांच में पता चला कि उसे सात माह का गर्भ है। फिर नाबालिग ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद मां के साथ लसूडिया थाने जाकर उसने आरोपी अदनान खान (21) के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी