प्राचार्य पीएम मैथ्यू को सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई, भावुक हुए शिक्षक और छात्र

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (16:24 IST)
Eklavya Residential School Indore: इंदौर के एकलव्य आवासीय विद्यालय (विशेष पिछड़ी जनजाति) के प्राचार्य पीएम मैथ्यू व अधीक्षक महेशचन्द्र सोलंकी का सेवानिवृत्ति समारोह शिक्षक और विद्यार्थियों द्वारा भव्य पैमाने पर आयोजित किया। शिक्षा जगत में काफी समय बाद इस तरह का सेवानिवृत्ति समारोह देखने को मिला। 
 
इस अवसर पर प्राचार्य मैथ्यू और सोलंकी का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। साथ ही स्काउट बैंड द्वारा सलामी दी गई। ढोल- ताशे के साथ नाचते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्राचार्य मैथ्यू को कंधे पर बैठाकर विद्यालय परिसर में घुमाया। इस अवसर पर मौजूद सभी लोगों ने कहा कि ऐसी विदाई हमने पहली बार देखी है। 
भावुक हुए शिक्षक और विद्यार्थी : प्राचार्य मैथ्यू के बारे में बोलते हुए कई शिक्षक और विद्यार्थी भावुक हो गए। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर कोई उनके बारे में कुछ न कुछ कहना चाहता था। अभिनंदन पत्र का वाचन प्रधानाचार्य भूपेश यादव ने किया। स्वागत नवप्राचार्य निधि मैडम, व्याख्याता पकंज मिश्रा द्वारा किया गया। संचालन अपर्णा तिवारी ने किया। 
 
पीएम मैथ्यू की शिक्षक यात्रा : प्राचार्य के रूप में पीएम मैथ्यू की शिक्षण यात्रा उत्कृष्ट विद्यालय धार से हुई। अपनी उत्कृष्ट कार्यशैली और समर्पित भावना के साथ शिक्षण और प्रबंधन कौशल के चलते उन्हें दो बार मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। मैथ्यू धार जिले में वर्षों तक DPC भी रहे। इसके बाद ज्ञानोदय आवासीय विधालय के प्राचार्य, एकलव्य आवासीय व गुरुकुलम आवासीय विधालय के प्राचार्य भी रहे।
इन्दौर स्थित एकलव्य आदर्श विद्यालय ने आपके कार्यकाल में काफी उन्नति और अच्छा प्रदर्शन किया। यही कारण है कि यह विद्यालय आज प्रदेश ही नहीं देश के श्रेष्ठतम एकलव्य विद्यालय के रूप में पहचाना जाता है। यह भी उल्लेखनीय है कि मैथ्यू एक साथ दो विद्यालयों के प्राचार्य रहे हैं। वर्तमान में भी वे एकलव्य व ज्ञानोदय विद्यालय से प्राचार्य के रूप में सेवानिवृत्त हुए हैं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी