जुए में हारा तो पत्नी को लगा दिया दांव पर, दोस्तों ने कर दिया गैंगरेप, थाने पहुंची महिला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बुधवार, 25 जून 2025 (13:48 IST)
इंदौर से लगे धार में एक पति की महाभारत वाली करतूत सामने आई है। पति जुए में हारा तो उसने पत्‍नी को दोस्‍तों के हवाले कर दिया। दोस्‍तों ने उसके साथ गैंगरेप कर डाला। महिला अब थाने पहुंची है।

महिला ने अपने पति और उसके दोस्त के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसका पति जुएं में उसे अपने दोस्त से हार गया और फिर जबरदस्ती संबंध बनाने के लिए सौंप दिया। महिला ने बताया कि जुएं में हारने के बाद पति ने अपने दोस्त के साथ जबरन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया।

महिला अपने परिजनों के साथ इंदौर अपने वकील के पास पहुंची थी। जिसके बाद उसे महिला थाने भेज दिया गया। वहां पीड़िता ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक पीड़िता राजस्थान की रहने वाली है। उसकी शादी धार में एक युवक से हुई है। वह धार में अपने पति के साथ रहती है। उसका पति जुआं खेलने का आदी है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि पिछले दिनों जब वह अपने दोस्तों के साथ जुआं खेल रहा था तो वह उसके दोस्त अभिमन्यु से हार गया। इसके बाद उसने पत्नी को अभिमन्यु को सौंप दिया। उसने अभिमन्यु के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया। पति के यह सब करने के बाद अभिमन्यु ने महिला का शोषण किया। इसके बाद से लगातार यह हरकतें होती रही और पति अपनी पत्नी को अन्य दोस्तों के पास भी भेजने लगा। टूटकर महिला ने इस मामले की शिकायत महिला थाने में की।

पुलिस ने पीड़िता के पति और दोस्त पर प्रकरण दर्ज किया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर महिला थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर इस पूरे मामले की जांच को धार पुलिस को सौंप दिया है। धार पुलिस आगे कार्रवाई करेगी। पीड़िता की शिकायत पर पति और उसके पति के दोस्त के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। प्रारंभिक तौर पर पैसों के लेन-देन का मामला सामने आ रहा है।
Edited By: Navin Rangiyal

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी