मेडोना-रिची मनाएँगे क्रिसमस एक साथ

रविवार, 14 दिसंबर 2008 (14:16 IST)
पॉप गायिका मेडोना और उनके पूर्व पति गाय रिची ने अपने बच्चों के खातिर एक साथ क्रिसमस मनाने का फैसला किया है।

मेडोना और गाय का हाल में तलाक हो गया है। दोनों के बीच एक समझौता हुआ है, जिसके तहत वे अपने बच्चों के साथ रिची के एशकोम्बे हाउस में परम्परागत तरीके से क्रिसमस मनाएँगे।

डेली मिरर के अनुसार 50 वर्षीय मेडोना इस समय दक्षिण अमेरिका में हैं। वह आठ वर्षीय बेटे रोक्को, तीन साल के डेविड तथा बेटी लोर्डेस के साथ 23 दिसम्बर को ब्रिटेन पहुँचेंगी।

मेडोना चाहती है कि उनके बच्चे उनके साथ न्यूयार्क में रहें जबकि रिची चाहता है कि उसका बेटा रोक्को लंदन में शिक्षा ग्रहण करे। लेकिन अपने मतभेद के बावजूद दोनों क्रिसमस एक साथ बिताने पर सहमत हो गए हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें