पॉप क्वीन मैडोना बनी पत्रकार

गुरुवार, 30 जुलाई 2009 (14:57 IST)
पॉप क्वीन मैडोना इसराइल के सबसे बड़े अखबार की संवाददाता बन गई हैं, चौंक गए न। 50 साल की पॉप स्टार का एक बड़ा सा बाइलाइन आलेख अखबार ‘येदिओत अहरोनोत’के पहले पन्ने पर छपा है। इसमें उन्होंने यहूदी संप्रदाय काबल्लाह के अपने कनवर्जन के बारे में लिखा है।

‘हाउ माई लाइफ चेंज्ड’ के उनके आलेख को हिब्रु में अनुवाद कर प्रकाशित किया गया है। इसके मुख्य अंशों को बुधवार को प्रकाशित किया गया वहीं पूरा आलेख कल के संस्करण में आएगा।

अपने आलेख में इस विवादित गायक ने 10 साल के अपने धार्मिक अनुभवों को समेटा है।‘मैटेरियल गर्ल’ काबल्लाह की कट्टर अनुयायी हैं। उन्होंने अपना नाम हिब्रु में एस्थर रखा हुआ है।

इसराइल के धार्मिक स्थलों की उन्होंने 2004 में गुप्त यात्रा भी की थी। सितंबर माह में उन्हें इस देश में दो शो करने हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें