मिस्र ने भारतीय तीर्थयात्रियों को वापस भेजा

गुरुवार, 30 जनवरी 2014 (08:40 IST)
काहिरा। म्रिस के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने ऐतिहासिक शिया धार्मिक स्थलों की यात्रा पर आए 52 भारतीय शिया तीर्थयात्रियों को देश में प्रवेश की अनुमति नहीं दी है।

मशहूर हुसैन मस्जिद सहित अन्य तीर्थस्थानों की यात्रा के लिए भारतीय यात्री आज यहां पहुंचे थे। उन्हें देश में 24 घंटे रूकना था जिसके बाद उनका इराक रवाना होने का कार्यक्रम था।

सुरक्षा अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डा पर ही रोक दिए जाने के बाद वे सीधे बगदाद रवाना हो गए। सुन्नी बहुल मिस्र में कई बार शिया समुदाय के लोगों को भेदभाव का शिकार होना पड़ता है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें