विलियम-केट ने बेटी का नाम रखा शारलेट एलिजाबेथ डायना

सोमवार, 4 मई 2015 (21:40 IST)
लंदन। नवजात प्रिंसेस आफ कैम्ब्रिज को उसके पिता राजकुमार विलियम और मां केट ने शारलेट एजिजाबेथ डायना नाम दिया है। सिंहासन के उत्तराधिकार में चौथे क्रम वाले विलियम और केट दंपत्ति की इस संतान को रॉयल हाइनेस प्रिंसेस शारलेट आफ कैम्ब्रिज पुकारा जाएगा।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार इस बात की अटकल थी कि दंपति अपनी संतान के नाम में राजकुमार विलियम की माता डायना का नाम भी जोड़ेंगे। इस तरह यह नाम उसके दादा प्रिंस चार्ल्स, पड़दादी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और डायना को तिहरी श्रद्धांजलि है।
 
शारलेट का जन्म लंदन के सेंट मैरी हास्पिटल के लिंडो विंग में शनिवार को हुआ। उसका वजन आठ पाउंड तीन आउंस है। शारलेट दंपति की दूसरी संतान है। राजकुमार जार्ज का जन्म 22 जुलाई 2013 को हुआ था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें