अमेरिका के साउथ कैरोलाइना के तटीय शहर में गोलीबारी में 11 लोग घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

सोमवार, 26 मई 2025 (12:09 IST)
लिटिल रिवर (अमेरिका)। अमेरिका के साउथ कैरोलाइना के एक तटीय शहर में रविवार रात हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए। प्राधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्राधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रात करीब 9.30 बजे हुई गोलीबारी में घायल कम से कम 11 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन होरी काउंटी पुलिस ने किसी घायल की स्थिति की जानकारी नहीं दी।ALSO READ: यूपी में वांटेड को धरने गई पुलिस पर हमला, मंटा को छुड़ाया, कांस्टेबल के सिर में मारी गोली, मौत
 
होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। लिटिल रिवर, मायर्टल बीच से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है।(भाषा)ALSO READ: अमृतसर में अकाली दल के पार्षद की गोली मारकर हत्या, मिल रहे थे धमकीभरे कॉल, 3 हमलावर पहचाने गए
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी