सनसनीखेज, 16 साल के लड़के ने 61 वर्षीय बुजुर्ग को मार डाला

रविवार, 18 नवंबर 2018 (07:35 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूजर्सी राज्य में 16 वर्षीय लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय की गोली मारकर हत्या कर दी। उन्हें इस महीने अपनी मां का 95वां जन्मदिन मनाने और परिवार के साथ क्रिसमस मनाने के लिए भारत आना था।
 
‘द प्रेस अटालंटिक सिटी’ ने खबर दी है कि वेंट्नोर शहर में सुनील एडला की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अटलांटिक काउंटी में बीते 30 बरस से रह रहे थे और अटलांटिक सिटी के हॉस्पिटेलिटी उद्योग में काम करते थे।
 
खबर में बताया गया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई गोलियां लगने की वजह से उनकी मौत हुई है।
 
आरोपी की उम्र के कारण उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है। अटलांटिक काउंटी के अभियोजक डी जी टाइनर ने बताया कि उसे एग हरबर सिटी से गिरफ्तार किया गया है। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी