अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले 7 भारतीय रिहा

शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (10:31 IST)
न्यूयार्क। अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 7 भारतीय नागरिकों को सीमा गश्ती बल की हिरासत से रिहा कर दिया गया है और उन्हें देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन लोगों को गत सप्ताह अमेरिका-कनाडा सीमा पर गिरफ्तार किया गया था।
 
एक बयान में कहा गया, 'गत सप्ताह अवैध रूप से अमेरिका में घुसे सभी सात प्रवासियों को आव्रजन और नागरिकता कानून के तहत देश से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।'
 
बयान में कहा गया कि 7 में से 6 भारतीयों को ‘ऑर्डर ऑफ सुपरविजन’ के तहत रखा गया है और एक व्यक्ति को मानवीय उद्देश्य से ‘ऑर्डर ऑफ रिकग्निजेंस’ के तहत छोड़ दिया गया।
 
बयान में कहा गया कि सभी प्रवासियों को सीमा गश्ती बल की हिरासत से रिहा कर दिया गया और उन्हें बाद में अमेरिकी आव्रजन तथा सीमा प्रवर्तन को रिपोर्ट करने को कहा गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी