अमेरिका में सबसे बड़ा छापा, क्या बंद होगा यह अवैध खेल...

बुधवार, 17 मई 2017 (11:08 IST)
वाल वेर्डे। मुर्गों की लड़ाई के अवैध खेल के खिलाफ अमेरिका में मारे गए अब तक के सबसे बड़े छापे में लगभग 7,000 पक्षियों को जब्त किया गया। इस छापेमारी में लगभग 100 अधिकारी शामिल थे।
 
लॉस एंजिलिस काउंटी शेरिफ के अधिकारियों ने सोमवार को लॉस एंजिलिस के उत्तर पश्चिम में दूरदराज के एक इलाके में छापा मारा और मुर्गे, मुर्गियों तथा चूजों को जब्त किया।
 
अधिकारियों ने बताया कि उन्हें घायल और मृत मुर्गे भी मिले और इसके साथ ही मुर्गों की लड़ाई में इस्तेमाल होने वाले धारदार हथियार, उपकरण भी बरामद किए गए।
 
पक्षी, बकरियां और उनकी सुरक्षा में तैनात लगभग 50 कुत्ते काउंटी के पशु नियंत्रण अधिकारियों को सौंप दिए गए। (भाषा)  

वेबदुनिया पर पढ़ें