LIVE: फिर टली सुनीता विलियम्स की वापसी, 9 महीने से ISS पर फंसी हैं एस्ट्रोनॉट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 13 मार्च 2025 (07:41 IST)
Latest News Today Live Updates in Hindi: पिछले 9 माह से अंतरराष्‍ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर फंसीं सुनिता विलियम्स की वापसी एक बार फिर टल गई है। उनकी वापसी के लिए मिशन क्रू 10 को तकनीकी समस्या के लिए एन मौके पर रद्द कर दिया गया है। पल पल की जानकारी... 


07:50 AM, 13th Mar
सुनिता विलियम्स और बैरी विल्मोर की आईएसएस से वापसी एक बार फिर टल गई है। नासा और स्पेसएक्स के संयुक्त मिशन क्रू-10 को बुधवार को शाम 7:48 बजे (स्थानीय समयानुसार) फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से प्रक्षेपित किया जाना था। लेकिन काउंटडाउन से लगभग 45 मिनट पहले तकनीकी समस्या के कारण लॉन्च को रद्द कर दिया गया। 9 महीने से ISS पर फंसी हैं नासा एस्ट्रोनॉट।

07:49 AM, 13th Mar
-यूपी में होली से पहले मस्जिदें ढंकीं, नमाज का वक्त बदला।
-अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी में आज खेली जाएगी होगी।
-पाकिस्तानी सेना का दावा, पाकिस्तान में सभी बंधक ट्रेन यात्री छुड़ाए गए, सभी 33 बलोच लड़ाके ढेर, सुरक्षाबलों की कार्रवाई के दौरान 21 यात्री और 4 सैनिक मारे गए।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी