फिल्म एक्ट्रेस गायत्री जोशी की कार का एक्सीडेंट, हादसे में स्विस कपल की मौत

Webdunia
बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (09:34 IST)
Photo credit : Twitter
gayatri joshi car accident: फिल्म एक्ट्रेस गायत्री जोशी की लेम्बोर्गिनी कार इटली में एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। हादसे का लाइव वीडियो भी सामने आया है, इसमें मिनी ट्रक हवा में उछाल मारती दिख रही है। हालांकि, इस भयानक हादसे में एक स्विस कपल की मौत हो गई।
 
मीडिया खबरों के अनुसार, गायत्री जोशी अपने पति विवेक ओबेराय के साथ लैम्बोर्गिनी कार से जा रही थीं। उनके आगे-पीछे कुछ और लग्जरी कारें थीं।
 
 
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद गायत्री और उनके पति को कोई नुकसान नहीं हुआ। गायत्री ने 2004 में स्वदेश फिल्म में शाहरूख खान के साथ काम किया था। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख