Nobel Prize 2023 : कोविड की वैक्सीन बनाने वाले कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023 (15:56 IST)
Nobel Prize 2023  : नोबेल पुरस्कार विजेताओं के नामों की घोषणा का सिलसिला शुरू हो गया है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है। इन दोनों को न्यूक्लियोसाइड आधारित संशोधनों से संबंधित उनकी खोजों के लिए सम्मानित किया गया है। उनकी खोजों ने कोविड-19 के खिलाफ प्रभावी एमआरएनए टीकों के विकास को सक्षम बनाया है।
पुरस्कारों में 11 मिलियन स्वीडिश क्रोनर यानी एक मिलियन अमेरिकी डॉलर या दस लाख डॉलर का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पिछले साल स्वीडन के स्वांते पैबो को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं 2021 का चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार से डेविड जूलियस और आर्डेन पैटामूटियम को सम्मानित किया गया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी