सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, अफगानिस्तान का सैघन तालिबान के कब्जे से मुक्त

Webdunia
शुक्रवार, 16 जुलाई 2021 (10:43 IST)
काबुल। अफगानिस्तान में सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को तालिबानी आतकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया है। रक्षा मंत्रालय के अधिकारी फवाद अमन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने ट्वीट कर बताया कि सुरक्षा बलों ने बामयान प्रांत के सैघन जिला को आज सुबह तालिबानी आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त करा लिया। इस दौरान तालिबानी आतंकवादियों को भारी नुकसान हुआ है तथा वे जिला छोड़कर भाग गए हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख