सूडान में कबाइली समूहों में संघर्ष, 133 मरे

शुक्रवार, 28 नवंबर 2014 (10:59 IST)
खार्तूम। अफ्रीकी देश सूडान में दो कबाइली समूहों के बीच पिछले कई दिनों से चल रहे संघर्ष में अब तक कम से कम 133 लोग मारे गए हैं जबकि सैकड़ों अन्य घायल हुए हैं।

एक कबाइली मुखिया मुख्तार बाबो निम्र ने बताया कि अरब मेसिरिया कबाइली क्षेत्र के अवलाद ओमरान और अल-जियौद समूहों के बीच भूमि विवाद को लेकर वेस्ट कोरडोफन में संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अब तक 133 लोग मारे जा चुके हैं तथा 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

फिलहाल इस घटना के संदर्भ में टिप्पणी के लिए कोई सरकारी अधिकारी तात्कालिक रूप से उपलब्ध नहीं हो सके हैं। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें