अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने के लिए वॉशिंगटन डीसी पहुंचे बाइडन

बुधवार, 20 जनवरी 2021 (10:15 IST)
वॉशिंगटन। करीब 4 साल अपने गृहनगर डेलावेयर में बिताने के बाद अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन शपथ ग्रहण समारोह से 1 दिन पहले एकता के संदेश के साथ वॉशिंगटन डीसी पहुंच गए हैं। वे बुधवार को देश के 46वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगे। बतौर राष्ट्रपति बाइडन के सामने कई चुनौतियां होंगी।
ALSO READ: अमेरिका: जो बाइडन और कमला हैरिस के शपथ ग्रहण के दिन क्या-क्या होगा
नवनिर्वाचित राष्ट्रपति ने डेलावेयर से वॉशिंगटन डीसी के लिए रवाना होने से पहले कहा कि आपका अगला राष्ट्रपति और कमांडर इन चीफ होने पर मुझे गर्व है। मैं हमेशा डेलावेयर का गौरवान्वित पुत्र रहूंगा। बाइडन 1973 में डेलावेयर से सबसे युवा सीनेटर के तौर पर निर्वाचित हुए थे। वे सार्वजनिक जीवन में करीब 5 दशक बिता चुके हैं।
ALSO READ: शपथग्रहण समारोह से पहले भावुक हुए जो बाइडन, याद आया बेटा
बाइडन (78) ने कहा कि मेरा परिवार और मैं वॉशिंगटन के लिए रवाना हो रहे हैं। हम लोग उस सौम्य महिला से भी मिलेंगे, जो देश की उपराष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेंगी। कमला हैरिस (56) देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति होंगी। वे पहली भारतवंशी हैं, जो अमेरिका के दूसरे सबसे ताकतवर पद पर होंगी।
 
अपने संक्षिप्त भाषण में बाइडन थोड़े भावुक भी हुए और कहा कि यह भावुक क्षण है। वॉशिंगटन की यात्रा यहां से शुरू होती है। 12 साल पहले बराक ओबामा (अश्वेत) ने उपराष्ट्रपति के तौर पर मेरा अभिवादन किया था और अब मैं बतौर राष्ट्रपति दक्षिण एशिया मूल की अश्वेत महिला (कमला हैरिस) का उपराष्ट्रपति के तौर पर अभिवादन करूंगा। बाइडन के साथ उनकी पत्नी जिल बाइडन और परिवार के अन्य सदस्य भी थे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी