आतंकवादी हमला: जकार्ता में जबर्दस्त धमाके और फायरिंग, 6 मरे

गुरुवार, 14 जनवरी 2016 (11:05 IST)
जकार्ता। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में लगातार हुए छह धमाकों से दहशत फैल गई। धमाके में छह लोगों के मारे जाने की खबर है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।

शहर के मशहूर सारिना मॉल और एक पुलिस स्टेशन को निशाना बनाया  गया है। मॉल में अब भी कुछ आतंकियों के होने की खबर है।

पुलिस के अनुसार, 14 आतंकियों ने जकार्ता में एक साथ छह स्थानों पर हमला किया। आतंकी खुलेआम गोलियां और बम बरसा रहे हैं। इन धमाकों के पीछे आईएस का हाथ हो सकता है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार एक विस्फोट एक आत्मघाती हमलावर ने किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इन विस्फोटों में छह लोग मारे गए हैं और गोलीबारी अभी चल रही है। मृतकों में तीन पुलिसकर्मी और तीन नागरिक हैं।
 
रिपोर्टो के अनुसार एक विस्फोट स्टारबक्स कैफे में हुआ। जकार्ता पुलिस के एक अधिकारी के ट्विटर एकाउंट के अनुसार शापिंग मॉल के सामने एक विस्फोट हुआ। 

वेबदुनिया पर पढ़ें