नाइजीरिया में नदी में डूबी नाव, 100 लोगों की मौत

Webdunia
बुधवार, 14 जून 2023 (10:31 IST)
Boat Accident : नाइजीरिया में नाव के पलटने से शादी समारोह से घर लौट रहे करीब 100 लोगों की मौत हो गई। तलाशी अभियान जारी है और मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है।
 
पुलिस प्रवक्ता ओकासनमी अजयायी ने कहा कि क्वारा राज्य में नाइजर नदी में नाव पलट गई। नाव में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी सवार थे। हादसे में करीब 100 लोगों की मौत हो गई है। 
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा ओवरलोडिंग की वजह से हुआ। नाव में करीब 100 से ज्यादा लोग सवार थे। यात्रियों में कई लोग अपने साथ बाइक भी लेकर जा रहे थे।
 
उल्लेखनीय है कि नाइजर नदी नाइजीरिया की सबसे बड़ी नदियों में से एक है। यह नदी पश्चिम अफ्रीका की मुख्य नदी गिनी से होकर नाइजीरिया के नाइजर डेल्टा तक जाती है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख