पूर्व में रोमेरो ने कहा था कि इलानेज का अपहरण कर लिया गया और संभवत: उन्हें प्रताड़ित किया गया। लेकिन वह इन खबरों की पुष्टि नहीं कर पाए कि निजी कंपनियों से संबद्ध होने के अधिकार की मांग और अन्य मुद्दों के चलते हड़ताल कर रहे खनिकों ने इलानेज को मार डाला। इस घटना के बाद पुलिस के साथ संघर्ष में 2 प्रदर्शनकारियों की जान चली गई। इस घटना से तनाव बढ़ सकता है।
अधिकारियों ने बताया कि खनिकों ने गुरुवार सुबह इलानेज को बंदी बनाया था। दोपहर को इलानेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक है। मेरा परिवार चिंता न करे। बताया जाता है कि इलानेज को हृदय संबंधी समस्याएं थीं। बोलीविया में खनिकों की संख्या करीब 1,00,000 है। (भाषा)