हैरतअंगेज कारनामा! 35 सेकेंड में सिर से तोड़ी 111 ईंटें...

मंगलवार, 28 मार्च 2017 (11:17 IST)
वाशिंगटन। अमेरिका के बोसनिया शहर में एक किशोर ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए सिर से महज 35 सेकेंड में 111 कंक्रीट की ईंटों को तोड़ विश्व रिकार्ड बनाया है।
 
ताईक्वांडो मार्शल आर्टिस्ट केरीम अहमतस्फिक नाम के इस किशोर ने 20 लाइनों में रखी छह-छह कंक्रीट ईंटों को अपने सिर से तोड़ा। इस दौरान कुल 120 ईंटों में वह 111 ईंटों को तोड़ने में कामयाब रहा। ईंटों की 18वीं लाईन के पास वह थोड़ा डगमगाया लेकिन फिर खुद को संभालते हुए उसने इस कारनामें को पूरा किया।  
 
इस कारनामें को देखने के लिए पहुंचे लोगों ने  केरीम  की खूब हौसला अफजायी की। इस उपलब्धि के लिए उसे एक प्रमाण पत्र दिया गया। केरीम ने माता-पिता, कोच और दोस्तों को इस उपलब्धि को हासिल करने में मदद के लिए धन्यवाद भी दिया। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें