चीन में पहाड़ी से गिरी बस, 20 की मौत

मंगलवार, 3 मार्च 2015 (11:31 IST)
बीजिंग। पहाड़ी से एक बस के गिर जाने पर इसमें सवार एक संगीत मंडली के कम से कम 20 लोग मारे गए और 13 अन्य घायल हो गए।
 
स्थानीय राहत मुख्यालय के अनुसार, यह दुर्घटना सोमवार रात को चीन के केंद्रीय हेनान प्रांत में शिनझियांग सिटी और लिंझोउ सिटी के बीच की सीमा के पास हुई।
 
बस में हेनान प्रांत की शिनझियांग सिटी की एक निजी संगीत मंडली के 33 सदस्य सवार थे। बस लिंझोउ जा रही थी।
 
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के अनुसार, इस संगीत मंडली ने इस वाहन को किराए पर लिया था। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें