दक्षिण अफ्रीका में बस दुर्घटना, 35 की मौत

रविवार, 30 अगस्त 2015 (11:33 IST)
जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के ईस्टर्न केप प्रांत में एक बस के खाई में गिरने में से 35 लोगों की मौत हो गई। 
 
सड़क यातायात प्रबंधन निगम के प्रवक्ता सिमोन जवाने ने बताया कि शनिवार को हुई इस भीषण दुर्घटना में बस में सवार 44 यात्रियों में से सिर्फ 9 यात्री ही जिंदा बच पाए जिसमें से 8 को मामूली चोटें आई हैं और 1 गंभीर रूप से घायल है। मृतकों में 4 बच्चे भी हैं। हालांकि ईस्टर्न केप प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी सीजवे कुपेलो ने कहा कि घायलों में 6 की हालत गंभीर है। 
 
यह दुर्घटना ईस्टर्न केप प्रांत के बटरवर्थ और विलोविवाले के बीच दुटियवा के पास हुई। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 
 
बटरवॉर्थ पुलिस के प्रवक्ता जैक्सन मनाथा ने कहा ‍कि हम दुर्घटना के कारणों के बारे में फिलहाल कोई अंदाजा नहीं लगा सकते लेकिन जांचकर्ता चश्मदीदों से पूछताछ करके पता लगाने की कोशिश करेंगे कि यह दुर्घटना कैसे हुई। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें