ट्रंप बनेंगे अगले राष्ट्रपति, भविष्यवाणी

चेन्नई की चाणक्य मछली ने 2015 में क्रिकेट के वर्ल्ड कप के सेमी-फायनल्स को लेकर सटीक भविष्यवाणी कर सभी का ध्यान खींचा था। फिलहाल सारी दुनिया में अमेरिका के अगले राष्ट्रपति के नाम को लेकर उत्सुकता है और चाणक्य मछली ने एक बार फिर अगले यूएस प्रेसिडेंट की घोषणा कर दी है। 

 
चाणक्य मछली के मुताबिक अमेरिका के अगले राष्ट्रपति रिपलिकन पार्टी उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप होंगे। इस मछली ने इंडियन कम्यूनिटी वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन (एनजीओ) के चेन्नई ऑफिस में एक टैंक में यह भविष्यवाणी की। चाणक्य मछली के सामने हिलेरी क्लिंटन और डोनाल्ड ट्रंप के फोटो लाए गए। यह मछली ट्रंप की तस्वीर की तरफ तैर कर गई। 
 
कई लोग इसे अलग अर्थों में ले रहे हैं। एक ट्वीटर यूजर के मुताबिक चाणक्य मछली ने ट्रंप को विजेता नहीं बताया बल्कि उसे खाना चाहा और इस तरह ट्रंप का भाग्य घोषित किया।  

वेबदुनिया पर पढ़ें