चीन में नया राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लाया गया

बुधवार, 1 जुलाई 2015 (11:44 IST)
बीजिंग। चीन ने साइबर सुरक्षा से लेकर अंतरिक्ष तक में अपनी गतिविधियों को सुरक्षित बनाने वाला एक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून को बुधवार को अपनाया।
 
संवाद समिति शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रपति शी जिनपिंग हाल ही में गठित राष्ट्रीय सुरक्षा आयोग के मुखिया हैं।
 
उन्होंने कहा था कि चीन का राष्ट्रीय सुरक्षा कानून राजनीति, संस्कृति, सेना, अर्थव्यवस्था, तकनीक और पर्यावरण के अलावा अनेक क्षेत्रों तक व्यापक पैमाने पर अपनी पहुंच रखता है।
 
रिपोर्ट में हालांकि इसकी विस्तार से चर्चा नहीं की गई है लेकिन कहा गया है कि यह कानून देश की जनता के मूलभूत अधिकारों की रक्षा करेगा। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें