चीन में भारी बारिश से 87 मरे

शनिवार, 23 जुलाई 2016 (18:09 IST)
शंघाई। चीन में भारी वर्षा से 87 लोगों की मौत हो गई और 1 करोड़ 60 लाख लोगों को उनके घरों से हटाना पड़ा। यह जानकारी सरकारी मीडिया की रिपोर्ट में दी गई है। 
शिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने नागरिक विभाग के हवाले से खबर दी है कि हेबेई प्रांत में भारी वर्षा से बाढ़ आ जाने और भूस्खलन से 72 व्यक्तियों की मौत हो गई और 78 लापता हो गए। भारी वर्षा से 50 हजार मकान ध्वस्त हो गए और 66 लाख लोग प्रभावित हुए। हेनान प्रांत में 15 लोगों की मौत हुई। 18 हजार मकान क्षतिग्रस्त हो गये और 72 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर हटाना पड़ा। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें