सावधान! डोकलाम में चीन की गतिविधियां फिर शुरू, भारत के लिए चेतावनी

गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (17:30 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के एक अधिकारी ने दावा किया है कि चीन डोकलाम क्षेत्र में एक फिर गुपचुप तरीके से अपनी गतिविधियां शुरू कर दी हैं और भारत और भूटान में से किसी ने भी ऐसा करने से नहीं रोका है। 
 
दक्षिणी एवं मध्य एशिया के लिए विदेश मंत्रालय के प्रमुख उपसहायक एलीस जी वेल्स अमेरिका के शीर्ष अधिकारी ने चीन की इस हरकत की तुलना विवादित दक्षिण चीन सागर में युद्धाभ्यास से की है। 
 
चीन पूरे दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता रहा है, जबकि वियतनाम, मलेशिया, फिलीपींस, ब्रुनेई और ताईवान इस दावे का विरोध करते रहे हैं। हिमालयी क्षेत्र में चीन की गतिविधि मुझे उसके दक्षिण चीन सागर नीति की याद दिलाती हैं।
 
संसदीय सुनवाई के दौरान वेल्स भारतीय सीमा के निकट सड़क बनाने की चीन की उग्र गतिविधियों के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि कहा कि मेरा आकलन है कि भारत मजबूती से अपनी उत्तरी सीमा का बचाव कर रहा है और यह भारत के लिए चिंता का भी विषय है।
 
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पूर्व चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी ने डोकलाम में सड़क निर्माण का काम शुरू किया था। इसके बाद भारत और चीन के बीच गतिरोध की स्थिति निर्मित हो गई थी। दोनों देशों के बीच करीब 75 दिन तक गतिरोध की स्थिति बन गई थी। हालांकि दोनों देशों ने मिलकर इस मसले को सुलझा लिया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी