2 दिन में 2 बार ताइवान के हवाई क्षेत्र में घुसे चीनी विमान

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 (08:06 IST)
ताइपे। ताइवान ने कहा है कि बुधवार और गुरुवार को दो बार चीन के विमान उसके हवाई क्षेत्र में घुसे हैं।
ताइवान ने इसे उकसाने वाली हरकत और क्षेत्रीय शांति और स्थिरता के लिए गंभीर खतरा करार दिया है।
 
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि देश की सेना चीन के सैन्य विमानों की हरकतों से पूरी तरह वाकिफ है और 'माकूल जवाब ' देने के लिए तैयार है।
 
चीन दो करोड़ 30 लाख की आबादी वाले ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है और लगातार सैन्याभ्यास और हवाई गश्ती के साथ सैन्य शक्ति के दम पर इसे अपने क्षेत्र में मिलाने की बात कह चुका है।
 
ताइवान ने कहा कि चीन की इन हरकतों से पूरे क्षेत्र को खतरा है। उसने विश्व समुदाय से इसका जवाब देने का अनुरोध किया है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी