जांबिया में भूकंप का झटका

शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017 (11:14 IST)
जोहानेसबर्ग। अफ्रीका के लेक तांगनयिका क्षेत्र में शुक्रवार तड़के 5.7 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र उत्तरी जांबिया में था।
 
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि स्थानीय समयानुसार 6 बजकर 32 मिनट पर जांबियाई शहर कापुता से करीब 45 किमी दूर 10 किमी की गहराई पर भूकंप आया। कापुता शहर तंजानिया और कांगो गणराज्य की सीमा के करीब है।
 
पूर्वी अफ्रीका के लेक तांगनयिका क्षेत्र में दिसंबर 2005 में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था जिससे पूर्वी और मध्य अफ्रीकी क्षेत्र में इमारतें हिल गई थीं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें