इबोला से डरा ऑस्ट्रेलिया, वीजा पर रोक...

बुधवार, 29 अक्टूबर 2014 (09:21 IST)
केनबरा। ऑस्ट्रेलिया ने अस्थाई तौर पर इबोला बीमारी से प्रभावित देशों के लोगों को वीजा देने पर रोक लगा दी है। ऐसा देश में इबोला के वायरस को आने से रोकने के मकसद से किए जा रहे प्रयास के तहत किया गया है। 
 
ऑस्ट्रेलिया के प्रवासी मामलों के मंत्री स्काट मारिसन ने मंगलवार को संसद में कहा 'जिन यात्रियों को अस्थाई वीजा मिला है और जिन्होंने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान नहीं भरी है उन सबका वीजा रद्द किया जाएगा एवं जिन्हें स्थाई वीजा मिला है वे ऑस्ट्रेलिया आ सकते हैं लेकिन उन्हें 21 दिनों तक अलग-थलग रखा जाएगा। 
 
पश्चिमी अफ्रीका में इबोला से लगभग दस हजार लोग संक्रमित हुए हैं जबकि लगभग  पांच हजार लोगों की इससे मौत हो गई है। (वार्ता)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें