एलन मस्क फिर बने दुनिया में सबसे अमीर, 2 माह में संपत्ति 50 अरब डॉलर बढ़ी

Webdunia
मंगलवार, 28 फ़रवरी 2023 (10:19 IST)
वॉशिंगटन। टेस्ला और ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड अरनॉल्ट को पीछे छोड़कर एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर बन गए हैं। 2 माह में उनकी संपत्ति करीब 50 अरब डॉलर बढ़ गई।
 
टेस्ला के शेयरों में सिर्फ 2 महीनों में 90 फीसदी का उछाल आया है। इससे मस्क की संपत्ति में करीब 50 अरब डॉलर की बढ़त हुई। 2013 की शुरुआत में एलन मस्क की संपत्ति 137 अरब डॉलर थी। अब यह बढ़कर 187 अरब डॉलर पर पहुंच गई। एलन मस्क फिर से दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। 
 
बर्नाड अर्नाल्ट 185 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि अमेजन के जेफ बेजोस 117 अरब डॉलर के साथ तीसरे और माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 114 अरब डॉलर के साथ चौथे नंबर पर हैं।
 
दुनिया के तीसरे सबसे अमीर गौतम अडाणी की संपत्ति में इन दिनों भारी गिरावट आई है और वे अमीरों की सूची में 39वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख